आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, लालकुआं में भी तीसरी बार खिलेगा कमल : कमलेश चंदोला

खबर शेयर करें -

‘जनता के विश्वास और विकास के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार’

राजू अनेजा, लालकुआं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि लालकुआं विधानसभा सीट पर भी तीसरी बार कमल खिलेगा और जनता विकास के नाम पर भाजपा को फिर आशीर्वाद देगी।

लालकुआं सीट से प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा

भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला का नाम लालकुआं विधानसभा सीट से प्रबल दावेदारों में लिया जा रहा है। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद और क्षेत्र में सक्रियता के चलते उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा है।

 हर जरूरतमंद के साथ खड़े रहने वाले गरीबों के मसीहा

कमलेश चंदोला को लोग गरीबों के मसीहा के नाम सेभी जानते हैं। जहां कड़ाके की ठंड में चंदोला अक्सर आधी रात को कंबल और रजाई बाटतें दिखाई देते हैं।कोरोना महामारी के दौरान भी कमलेश चंदोला ने जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा लोगों तक राशन, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य किया। क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है, जिससे आम लोगों के बीच उनकी अलग पहचान बनी है।

धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में निभाते हैं सक्रिय भूमिका

क्षेत्र में होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों में कमलेश चंदोला बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता और आयोजनों को सफल बनाने में उनका योगदान लगातार देखने को मिलता है।

‘विकास और संगठन की ताकत पर मिलेगा जनता का आशीर्वाद’

कमलेश चंदोला ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। यही वजह है कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा तीसरी बार जीत का परचम लहराएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव मामले पर 27 नवंबर को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में फैसले की उम्मीद; सीएम धामी ने मुख्य सचिव से फोन पर की वार्ता, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा क्रमिक धरना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब