काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप

खबर शेयर करें -

काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड पर सड़क किनारे 18 वर्षीय एक स्कूली छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरभंगा के मूल निवासी परिवार की बेटी थी मृतका, इसी वर्ष पास किया था हाईस्कूल
पुलिस जांच के अनुसार, मृतका की शिनाख्त कांति (18 वर्ष) पुत्री गुच्ची झा, निवासी श्यामपुरम (डिफेंस कालोनी, आईटीआई कोतवाली क्षेत्र) के रूप में हुई है। मृतका की मां बिंदुल देवी ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है और पिछले 22 वर्षों से काशीपुर में निवास कर रहा है। कांति ने इसी वर्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
मॉडलिंग में करियर बनाने का झांसा देने का आरोप, घर में चल रहा था तनाव
मृतका की मां का आरोप है कि करीब छह महीने पूर्व कांति रम्पुरा निवासी ‘जॉनी’ नाम के एक युवक के संपर्क में आई थी। आरोप है कि जॉनी ने उनकी बेटी को मॉडलिंग में करियर बनाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था, जिसके बाद से घर में लगातार तनाव व विवाद की स्थिति बनी हुई थी। परिजनों ने बताया कि बीते 5 जुलाई को कांति के जन्मदिन के अवसर पर भी इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होंगे मौत के कारण: कोतवाल हरेंद्र चौधरी
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक