उत्तराखंड में मानसून पर ब्रेक: चटख धूप से मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी का सितम, दून में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मानसून की बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिलने के कारण मैदानी इलाकों में उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। राजधानी देहरादून में दिनभर खिली चटख धूप के कारण पिछले दो सप्ताह में पहली बार पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोग भारी गर्मी का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, लगातार हुई बारिश के बाद बीते तीन दिनों से मौसम साफ है, जिसके चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल भारी या व्यापक वर्षा के आसार नहीं हैं, जिसके कारण हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित मैदानी इलाकों में धूप और उमस का असर बरकरार रहेगा। हालांकि, पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, 300 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, मौसम विभाग ने चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए ‘यलो अलर्ट’ भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: गोविषाण टीले की 10 फीट गहराई में दबी मिली गुप्त-कुषाण काल की दुर्लभ संरचना

विभिन्न शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 35.1 25.0
पंतनगर 36.0 26.8
मुक्तेश्वर 24.6 14.1
नई टिहरी 26.6 16.4
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad