रुद्रपुर सिडकुल क्षेत्र की युवती से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप: तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शनिवार रात वह अपनी सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाने लगे। रास्ते में मौका पाकर एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर भागने में सफल रहे, लेकिन आरोपी दूसरी युवती और उसके साथी को अपने साथ ले गए। बाद में आरोपियों ने युवक को रास्ते में छोड़ दिया और युवती को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद रविवार सुबह आरोपी पीड़िता को मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और बयान दर्ज कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। CO City रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और हर पहलू से इसकी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है तथा आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और वैज्ञानिक साक्ष्यों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें