गोरापड़ाव क्रशर हादसे में डंपर हेल्पर की मौत का मामला: परिजनों और क्रशर संचालक के बीच हुआ समझौता, परिवार को मिली 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

खबर शेयर करें -

लालकुआं। गोरापड़ाव स्थित एलएससी इन्फ्राटेक लिमिटेड क्रशर में रेत के नीचे दबने से हुई डंपर हेल्पर पवन सिंह (27) की दर्दनाक मौत के मामले में मृतक के परिजनों, क्रशर संचालक और डंपर स्वामी के बीच आपसी समझौता हो गया है। समझौता पत्र के अनुसार इस दुखद घटना को अनजाने में हुई दुर्घटना मानते हुए क्रशर संचालक पक्ष की ओर से मृतक के आश्रित पिता मदन सिंह को 7 Lakh रुपये का बैंक चेक (दिनांक 27 July 2026) तथा 50 Thousand रुपये नकद प्रदान किए गए हैं। वहीं, डंपर स्वामी द्वारा भी मृतक के परिजनों को अलग से 50 Thousand रुपये की आर्थिक मदद दी गई, जिससे पीड़ित परिवार को कुल 8 Lakh रुपये की सहायता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

26 July को हुई इस घटना में डंपर (UK02CA-0386) के चालक की अनुपस्थिति में पवन सिंह डाला लगाने के लिए वाहन के अंदर गया था, जिसकी जानकारी न होने के कारण मशीन ऑपरेटर ने रेत लोड कर दी थी। अनलोडिंग के दौरान हल्द्वानी में शव बरामद होने पर पुलिस जांच शुरू हुई थी। समझौते के बाद मृतक के पिता ने भविष्य में क्रशर संचालक पक्ष के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने पर सहमति जताई है, जिस पर दोनों पक्षों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गवाहों के हस्ताक्षर दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें