उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से हाहाकार: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, देहरादून-मसूरी मार्ग ठप, मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण ७० से अधिक सड़कें बाधित हो चुकी हैं, वहीं निचले इलाकों में उफनती नदियों और बरसाती नालों से भू-कटाव तेजी से बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसके अलावा देहरादून-मसूरी राज्य राजमार्ग का करीब १० मीटर हिस्सा ‘पानीवाला बैंड’ के पास धंसने से शाम को इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हेमवती नंदन दुर्गापाल के जन्मदिन पर गूंजा लालकुआं: समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, दुर्गापाल बोले— 'जनता की सेवा ही जीवन का ध्येय'

गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा रुकने के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए। हालांकि, पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन से तीन दिनों से बंद तवाघाट-लिपुलेख (कैलास मानसरोवर) मार्ग को मंगलवार दोपहर बाद खोल दिया गया है। मार्ग सुचारू होते ही पिछले तीन दिनों से फंसे मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल धारचूला से गुंजी के लिए रवाना हो गया, जबकि यात्रा पूरी कर लौटा पहला दल बूंदी से धारचूला पहुंच गया है और पांचवां दल टनकपुर पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगों का 'बैंक अकाउंट' बना हथियार, लाखों के संदिग्ध लेनदेन में काशीपुर का यह युवक अब पुलिस के रडार पर, पढिए पूरी खबर

आज भी राहत के आसार नहीं: देहरादून और बागेश्वर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को भी राज्य भर में भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश के दौर की चेतावनी दी है। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ सहित अन्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जलभराव से निपटने को प्रशासन का कड़ा रुख: ऊंचा पुल क्षेत्र में नालियों से हटाया गया अतिक्रमण, चली जेसीबी

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश भर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है:

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून २९.०°C २४.१°C
पंतनगर २९.४°C २५.१°C
मुक्तेश्वर १८.४°C १६.०°C
नई टिहरी २२.४°C १६.२°C
Ad