
राजू अनेजा,काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी (पंजीकृत) काशीपुर के त्रिवर्षीय चुनाव में इस बार किसी भी पद पर मुकाबले की स्थिति नहीं बनी। रविवार को संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत सभी प्रमुख पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए योगेश बिस्नोई, उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष चावला, महामंत्री पद के लिए राकेश बाली तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रभात अरोड़ा ने नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पदों पर भी एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिससे चुनावी मुकाबले की सभी संभावनाएं समाप्त हो गईं।
अब नामांकन पत्रों की जांच और अन्य औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर सदस्यों ने संतोष व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी से संगठन के हित में प्रभावी कार्य करने की उम्मीद जताई।
ताजा खबर
- चंपावत में कांग्रेस समेत विपक्ष को बड़ा झटका: नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल; महेंद्र भट्ट ने किया स्वागत
- मीडिया सर्वे ने गरमाया उत्तराखंड का सियासी पारा: 2027 में धामी के नेतृत्व में भाजपा को 54 सीटें मिलने का अनुमान, कांग्रेस 14 पर सिमटने की उम्मीद
- उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान
- नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद
- मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा
- देवभूमि पार्टी के संस्थापक वीरेंद्र पुरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुटिया में अचेत मिले; करंट लगने की आशंका
- श्री गणेश चतुर्थी पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का दोहराया संकल्प
- भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने क्षेत्रवासियों को दी श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं; सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लोजपा (रामविलास) का पूर्ण समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने जारी किया आधिकारिक पत्र
- केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, ऊखीमठ निवासी यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत; मार्ग पर बढ़ा खतरा

