“काशीपुर में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी कमान”

खबर शेयर करें -

 

अलका पाल ने दिलाई संगठन मजबूत करने की शपथ, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर

राजू अनेजा, काशीपुर।आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने काशीपुर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ऐरी, मोहम्मद इंतखाब और संजीव शर्मा ने महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अलका पाल ने तीनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत का आधार मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी को साथ लेकर चलने की विचारधारा में विश्वास करती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना होगा।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी, समानांतर गतिविधियों या अनुशासनहीनता को हाईकमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल