हल्द्वानी के मुखानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गुड़-पट्टी व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत धानमिल इलाके में सोमवार सुबह एक व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 51 वर्षीय रमेश चंद्र के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गुड़-पट्टी का कारोबार करते थे। घटना की स्पष्ट वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
पत्नी की मौत के बाद बेटे के साथ रहते थे व्यापारी, सुबह बेटे ने ही देखा शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश चंद्र की पत्नी का करीब पांच वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था और वह वर्तमान में अपने बेटे के साथ रहते थे। सोमवार सुबह जब उनका बेटा उठा, तो उसने पिता को फंदे से लटका हुआ पाया। आनन-फानन में बेटा उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट दूषित जल कांड: 4 मौतों और 400 लोगों के बीमार होने पर फूटा प्रशासनिक चाबुक, 6 इंजीनियर निलंबित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सड़क विहीन पहाड़ का दर्द: गैरसैंण में डोली से 4 किमी पैदल लाकर भी नहीं बच सकी बुजुर्ग की जान; महिलाओं ने उठाई थी पालकी