राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर का हल्दूचौड़ में भव्य स्वागत: देवभूमि व्यापार मंडल ने किया नागरिक अभिनंदन, दर्जा मंत्री बोले— ‘ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी’

खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्दूचौड़। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर के प्रथम बार हल्दूचौड़ आगमन पर देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा बेरीपड़ाव स्थित एक होटल में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के व्यापारियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर उनका जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में पुनर्नवा महिला समिति और PSP अस्पताल का विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न: सेंचुरी मिल उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने किया उद्घाटन, सैकड़ों लोगों को मिला मुफ्त परामर्श व जांच का लाभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने कहा कि हुकुम सिंह कुंवर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे हैं और उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने से समूचे राज्य आंदोलनकारियों और व्यापारियों का मान बढ़ा है। वहीं, अपने संबोधन में दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई ने अमर शहीदों को किया नमन: बोले— 'सैनिकों का अदम्य साहस और बलिदान सदैव देगा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा'

इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. बालम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान रमेश जोशी, अधिवक्ता पंकज सुयाल, महेश जोशी, जीवन पांडे, प्रवीण शर्मा, संतोष भट्ट, भास्कर सुयाल, योगेश दुमका, त्रिलोचन दुमका, हरमोहन सिंह बिष्ट, गोपाल जोशी, नवीन दुमका और योगेश जोशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑटो कंपनी में बड़ा हादसा: काम के दौरान सिर पर भारी सामान गिरने से 35 वर्षीय कर्मचारी की मौत, परिजनों में कोहराम
Ad