इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका

खबर शेयर करें -

देहरादून: इंस्टाग्राम पर लाखों के हीरे का हार पहनकर रील बनाना एक महिला को बेहद भारी पड़ गया और उसे जेल की हवा खानी पड़ी। दरअसल, देहरादून के राजपुर थाना पुलिस ने नितिशा वत्स (निवासी आईटी पार्क) के घर से करीब एक साल पहले लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने के आरोप में उनकी पूर्व घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने मौका पाकर लॉकर से करीब 10 लाख रुपये कीमत के हीरे और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था और मकान मालकिन का भरोसा इस कदर जीता कि उन्हें लगा कि वे खुद गहने कहीं रखकर भूल गई हैं। लेकिन चोर की यह चालाकी तब धरी की धरी रह गई, जब उसने चोरी का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर एक रील और फोटो अपलोड कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से 5 जुलाई को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा; सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

यह रील पीड़िता के एक परिचित शिक्षक (रिश्तेदार) के मोबाइल तक पहुंच गई, जिन्होंने रील्स देखते वक्त उस हार को पहचान लिया। शिक्षक ने तुरंत इसकी जानकारी आभूषणों की असली मालकिन नितिशा को दी। जब नितिशा ने खुद उस इंस्टाग्राम आईडी और फोटो की जांच की, तो वह उनकी पूर्व घरेलू सहायिका निकली। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया और मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला को जोहड़ी रोड से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी महिला की निशानदेही पर 10 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के चोरी के सारे आभूषण—जिसमें 1 हीरे का हार, 1 सोने का लॉकेट, 2 सोने की अंगूठियां और 1 सोने का पेंडेंट शामिल है—बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह इन महंगे गहनों को बेचने की फिराक में थी, लेकिन तब तक शिक्षक की पारखी नजर और एक अदद इंस्टा रील ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें