मानसून के चलते पाताल भुवनेश्वर गुफा 11 अगस्त से रहेगी बंद: ऑक्सीजन की कमी के कारण दो माह तक श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे दर्शन

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित सुप्रसिद्ध एवं पौराणिक ‘पाताल भुवनेश्वर गुफा’ आगामी 11 अगस्त से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दो माह के लिए बंद कर दी जाएगी। मानसून काल के दौरान गुफा के भीतर प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिसके चलते सुरक्षा और स्वास्थ्यगत कारणों से यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

11 अक्टूबर को पुनः खोले जाएंगे कपाट

प्रशासनिक व समिति के स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार, पाताल भुवनेश्वर गुफा 11 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आम दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। मानसून की समाप्ति और परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद 11 अक्टूबर से श्रद्धालु पुनः गुफा में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे। समिति ने बाहरी राज्यों और दूर-दराज से आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान पाताल भुवनेश्वर की यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने क्षेत्रवासियों को दी श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं; सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें