लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर एक स्थित स्थानीय साप्ताहिक हाट बाजार प्रांगण में खड़ा एक ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक जलकर पूरी तरह राख हो गया। रात्रि के समय ई-रिक्शा में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जल भस्म हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।
बिंदुखत्ता का है मालिक, लालकुआं का चालक; कोतवाली में जुटी भीड़
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा के स्वामी बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि उसका चालक लालकुआं वार्ड नंबर एक का रहने वाला है। घटना के बाद दोपहर तक स्थानीय कोतवाली परिसर में ई-रिक्शा स्वामी, चालक और उनके परिचितों का जमावड़ा लगा रहा।
चालक पर ही आग लगाने की आशंका, सीसीटीवी फुटेज से सच उगलवाने की तैयारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस आगजनी के पीछे ई-रिक्शा चालक की ही भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली पुलिस पूरे प्रकरण की हर पहलू से बारीकी से पड़ताल कर रही है। सच का पता लगाने और घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसके बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर