गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में लगी गोली

खबर शेयर करें -

 

बाजपुर के कनौरा क्षेत्र में देर रात पुलिस-एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, मुरादाबाद का आरोपी गिरफ्तार

राजू अनेजा, गदरपुर।उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की एक कथित गो-तस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए पहले बाजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम कनौरा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध गो-तस्कर बाइक से इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी।

कुछ देर बाद बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि रुकने के बजाय आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहिन, निवासी मुड़ापांडे, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए बाजपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना 'बीएटी-बीएमएस' ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े गो-तस्करी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

Ad