फेसबुक की दोस्ती बनी मुसीबत: शादी के बाद भी नहीं रुका रुद्रपुर के युवक का टॉर्चर, विवाहिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। विवाह से पूर्व सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती हल्द्वानी की एक विवाहिता के लिए जी का जंजाल बन गई है। युवक की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार पीड़िता को कोतवाली पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान विकास कश्यप (निवासी दूधिया नगर, कैनाल कॉलोनी, रुद्रपुर) से हुई थी। दोस्ती के दौरान आरोपी युवक अक्सर उसे बिना मांगे महंगे उपहार भेजता था और ऑनलाइन रुपये भेजने की कोशिश करता था, लेकिन युवती हमेशा उन पैसों और उपहारों को लौटा देती थी। इसी बीच एक दिन आरोपी बहला-फुसलाकर युवती को हल्द्वानी स्थित एक होटल में ले गया। जब युवती ने होटल के कमरे में रुकने से साफ इनकार किया, तो आरोपी ने केवल दो घंटे बातचीत और आराम करने का हवाला देकर उसे मना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाई कोर्ट में जनहित याचिका के बाद झुका आबकारी विभाग: उत्तराखंड में नहीं खुलेंगी नई शराब की दुकानें, हटवाल गाँव की दुकान भी बंद

इस साल फरवरी माह में युवती का विवाह हो गया, लेकिन शादी के बाद भी आरोपी विकास की घिनौनी हरकतें बंद नहीं हुईं। उसने विवाहिता के रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश और सामग्री भेजनी शुरू कर दी, जिसके चलते पीड़िता के वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। पीड़िता की इस गंभीर शिकायत पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी विकास कश्यप के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों की शर्मनाक लापरवाही: चोट लगी थी दाएं गुर्दे में, डॉक्टरों ने कर दिया बाएं का ऑपरेशन; किशोर की मौत के बाद 5 डॉक्टरों व अस्पताल संचालक पर मुकदमा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं को लेकर NHAI के परियोजना निदेशक से मिले पूर्व मंत्री दुर्गापाल: कट खोलने व सड़क चौड़ीकरण सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें