
राजू अनेजा, काशीपुर।मुरादाबाद–काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-734) के निर्माण में भरान के लिए मिट्टी की बजाय फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त अपशिष्ट और काली राख के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) ने इस पर तत्काल रोक नहीं लगने की स्थिति में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
अनाज मंडी काशीपुर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित क्लब की मासिक बैठक में किसानों ने इस मुद्दे पर गहरा रोष जताया। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने की। बैठक की शुरुआत खालसा पंथ के संस्थापक वीर एवं साहसी गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनएच-734 के भरान में नियमों को ताक पर रखकर सफेद रंग के केमिकल युक्त औद्योगिक अपशिष्ट और काली राख का प्रयोग किया जा रहा है, जो पर्यावरण और खेती दोनों के लिए घातक है। किसानों को आशंका है कि वर्षा के दौरान यह जहरीला पदार्थ बहकर खेतों में पहुंचेगा, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होगी और फसलों पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ेगा।
किसानों ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। ठोस कार्रवाई न होने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्लब ने साफ चेताया कि यदि शीघ्र ही हाईवे भरान में केमिकल युक्त अपशिष्ट का प्रयोग बंद नहीं किया गया तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
बैठक में उपाध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह, सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, रवि कुमार, भीम सिंह, डॉ. अशोक अरोड़ा, देवी सिंह यादव, चौधरी सतपाल सिंह, रवि साहनी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
ताजा खबर
- भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गफ्फार को बीच बाजार से उठा ले गई यूपी पुलिस, असलहा तस्करी और बरेली दंगे से जुड़े तार
- माता के आशीर्वाद से शुरू हुआ हरेंद्र बोरा का जन्मदिन, लालकुआं से बिंदुखत्ता तक दिखा जश्न का माहौल
- लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: महामंत्री पद पर अमजद खान की दावेदारी से सरगर्मियां तेज; अन्य प्रत्याशियों में खलबली
- विद्युत पोल हादसे में घायल बिंदुखत्ता निवासी लाइनमैन प्रेम सिंह की मौत; परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
- अजूबा हादसा: स्कूटी से टकराया जंगली हाथी, महिला घायल; टक्कर से टूट गए हाथी दांत के तीन टुकड़े
- हल्द्वानी में मनचलों का दुस्साहस: चलती स्कूटी पर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति और परिजनों को बेरहमी से पीटा
- लालकुआं: बिजली पोल से सिर के बल गिरा पूर्व लाइनमैन, हालत बेहद गंभीर; लापरवाही में नौकरी से हटाए जाने के बाद खुद पहुंचा था काम पर
- उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित; सरकारी कार्यालयों में आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
- डंपरों के खिलाफ आवाम के साथ सड़क पर उतरे चेयरमैन सतीश चुघ, बोले- गूलरभोज को मौत का रास्ता नहीं बनने देंगे

