लालकुआं में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत: गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी टक्कर, सहारनपुर के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं। ट्रांसपोर्ट नगर से कुछ आगे तड़के सुबह दो भारी वाहनों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी दीपक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई धीरज सिंह (37 वर्ष), पुत्र बैनी सिंह, सुबह तड़के खाली ट्रेलर (वाहन संख्या: HR-67F-4990) लेकर बरेली से लालकुआं की तरफ आ रहा था। इसी दौरान श्मशान घाट सुभाषनगर से करीब 200 मीटर आगे पंतनगर की ओर से आ रहे एक अन्य सामान से लदे ट्रेलर (वाहन संख्या: UP-25TA-6815) के चालक ने अपने वाहन को बेहद तेज गति, लापरवाही और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से लाते हुए धीरज के वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में चालक धीरज सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और वाहन के क्लीनर को भी गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में 'हमारा विधायक' की जंग हुई तेज ! विकास शर्मा के बाद शिव अरोड़ा समर्थकों ने भी भरी हुंकार

पीड़ित परिवार ने लालकुआं कोतवाली पुलिस से आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस पूरे मामले पर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है और साथ ही घटना का ई-डार (e-DAR – डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) भी भरा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर-रामनगर वालों हो जाओ तैयार! 18 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  नौ साल बाद अंडरपास निर्माण की जगी उम्मीद, रेलवे-राजस्व विभाग की बैठक पर टिकी सबकी नजर

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें