नानकमत्ता में ‘चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी’ का भव्य शुभारंभ, होनहार खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

नानकमत्ता। खेल, आत्मरक्षा, अनुशासन और संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी, श्री नानकमत्ता साहिब का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अकादमी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई। इसके पश्चात अकादमी का विधिवत शुभारंभ किया गया। समारोह में खिलाड़ी, अभिभावक, शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य कोच किशन सिंह चौहान, इंडिया टीम कोच एवं इंटरनेशनल कोच (कजाकिस्तान एवं थाईलैंड) ने बताया कि अकादमी में बच्चों और युवाओं को विभिन्न मार्शल आर्ट खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अकादमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेलों के साथ आत्मरक्षा, अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
अकादमी की संस्थापक एवं प्रबंधक श्रीमती चंद्रा देवी ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण और उचित मंच उपलब्ध कराना अकादमी की प्राथमिकता है।
समारोह के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के सम्मान से अभिभावकों और प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर श्री रणजीत सिंह नामधारी, राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार, श्री मलूक सिंह खिंडा, प्रबंधक न्यू लाइट स्कूल, श्री सतीश चंद्र भट्ट, श्री ललित सिंह बोरा सहित अभिभावक मनोज कांडपाल, धीरज जोशी, गुरमीत सिंह, रेशम सिंह, सुखबीर राठौर एवं सूरज सहित खिलाड़ी, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अकादमी प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

