हल्द्वानी में ई बायोटोरियम नेटवर्क का भव्य सेमिनार: एमडी सागर जोशी ने दी बायोमैग्नेटिक हेल्थ थेरेपी की जानकारी, सहयोगियों को मिला सफलता का मंत्र

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। टीम रॉयल ग्रुप के तत्वावधान में रामपुर रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में ई बायोटोरियम नेटवर्क प्रा. लि. का एक भव्य बिजनेस एवं मोटिवेशनल सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में सहयोगियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मांग पांड्या रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) सागर जोशी ने बायोमैग्नेटिक हेल्थ थेरेपी के बारे में विशेष जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी प्राकृतिक एवं संतुलन-आधारित पद्धति है, जिसका उद्देश्य शरीर की ऊर्जा, जीवनशैली और समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा प्रतीक कथूरिया ने शिक्षा, प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि त्रिलोक फर्त्याल ने टीम निर्माण, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त करने के अपने व्यावहारिक अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में शर्मनाक करतूत: मूक-बधिर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो 7 महीने बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

इस मोटिवेशनल सेमिनार के दौरान कंपनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहयोगियों को मंच पर सम्मानित किया गया और संगठन से जुड़े नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टीम रॉयल ग्रुप ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों, सहयोगियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून पर ब्रेक: चटख धूप से मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी का सितम, दून में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में त्रिलोक फर्त्याल, गोविंद प्रसाद, सुरेंद्र बोहरा, चंदन राम, अनूप रावल, अनिल टम्टा, ललित पांडे, राजू फर्त्याल, शंभू कुशवाहा, नवीन शर्मा, कमलेश, रमेश, विजेंदर तथा गणेश कोहली सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश की दमदार पैरवी, 23.50 लाख की मकान धोखाधड़ी में कोर्ट ने एफआईआर के दिए आदेश
Ad