हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना ‘बीएटी-बीएमएस’ ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में बीएटी-बीएमएस (बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम) मोबाइल ऐप ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। मुखानी और दमुवाढूंगा क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों द्वारा इस तकनीक का दुरुपयोग कर चलते-चलते अचानक 10 से अधिक ई-रिक्शों में ब्रेक लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राहत की बात यह रही कि ई-रिक्शा में सवारियां होने के बावजूद कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। पीड़ित ई-रिक्शा चालक बहादुर सिंह और गोपाल कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इस तरह की हरकतें देखने को मिल रही हैं, जिससे बीच रास्ते में अचानक वाहन बंद होने के कारण चालकों और सवारियों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: गोविषाण टीले की 10 फीट गहराई में दबी मिली गुप्त-कुषाण काल की दुर्लभ संरचना

चालकों के मुताबिक, ई-रिक्शा की बैटरी की निगरानी और संचालन के लिए इस्तेमाल होने वाले इस ऐप का गलत फायदा उठाकर वाहनों को रिमोटली बंद किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब कुछ युवक ई-रिक्शा को ठीक करने के नाम पर चालकों से 200-200 रुपये की अवैध वसूली भी कर रहे हैं और मजबूरी में कई चालकों को पैसे देकर अपने वाहन चालू करवाने पड़ रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे शरारती तत्वों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, इस पूरे मामले पर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हापुड़ के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर तार के निशान मिलने से हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें