हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में मनचलों और अराजक तत्वों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक खौफनाक मामला वनभूलपुरा क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से लगातार हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने उसके पिता और चाचा पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा के पिता का सिर फटने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्कूल जाते समय रोज करते थे अभद्रता, विरोध करने पर घेरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनभूलपुरा क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 साल की नाबालिग बेटी जब भी स्कूल या किसी काम से घर से बाहर निकलती है, तो मोहल्ले के ही कुछ मनचले युवक उसके साथ लगातार अभद्रता और छेड़छाड़ करते हैं। पूर्व में परिजनों द्वारा कई बार सम्झाए जाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।
आज जब छात्रा के पिता और उसके भाई (चाचा) ने युवकों की इस करतूत का कड़ा विरोध किया, तो दबंग युवक आगबबूला हो गए। आरोप है कि मनचलों ने दोनों भाइयों को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पिता अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच
हमले में छात्रा के पिता के सिर पर गंभीर चोट आई और उनका सिर फट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने वनभूलपुरा थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी है। मामले की जानकारी देते हुए वनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी डीएस फर्त्याल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी