हल्द्वानी : रोडवेज बस का दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली से टकराने पर परिचालक की मौत जबकि चालक सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : उत्तराखंड की रोडवेज बस का दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है उत्तर प्रदेश के नैनीताल रामपुर हाईवे बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे रोडवेज के परिचालक की मौके पर ही मौत हुई है जबकि चालक सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल है सभी का इलाज रामपुर और बरेली के अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है की पांच यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है घटना देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा कि हल्द्वानी रोडवेज डिपो की बस मंगलवार देर शाम हल्द्वानी से दिल्ली के लिए निकली इस दौरान देर रात 11:30 बजे नैनीताल रामपुर हाईवे बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई जहां हादसे में बस में बैठे परिचालक मनीष मिश्रा की मौत हो गई है वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव मामले पर 27 नवंबर को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में फैसले की उम्मीद; सीएम धामी ने मुख्य सचिव से फोन पर की वार्ता, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा क्रमिक धरना

परिचालक मनीष मिश्रा की मौत से रोडवेज कर्मचारियों में शोक की लहर है। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंच चुके हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है हादसे में चालक सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं गंभीर रूप से घायलों को बरेली के राम मूर्ति अस्पताल को रेफर किया गया है जबकि कुछ घायलों को रामपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है हादसा आमने-सामने हुआ है हादसे के कारणों का अभी पता चल नहीं सका है.घायलों में कई यात्री उत्तराखंड के शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब