हल्द्वानी में दिल दहला देने वाला हादसा: गौलापार में पानी की टंकी में काम कर रहे मां और दो बेटों की जहरीली गैस से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के गौलापार क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मानपुर पश्चिम गांव में घर के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी का काम करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों—मां और उनके दो बेटों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानपुर पश्चिम गांव निवासी ५८ वर्षीय सरस्वती देवी अपने दो बेटों—चालीस वर्षीय बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट और छोटे बेटे खुशाल बिष्ट के साथ अपने घर के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी के लेंटर का ढूला (शटरिंग) खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बेसमेंट में बनी बंद टंकी के भीतर अचानक बनी जहरीली व दमघोंटू गैस की चपेट में तीनों आ गए। टंकी के भीतर गैस के तीव्र प्रभाव के कारण तीनों अचेत हो गए और उनका दम घुट गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

घटना की भनक लगते ही आसपास के लोगों की मदद से तीनों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया और तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही घर से मां और दो बेटों की एक साथ मौत की खबर से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव में मातम छाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad