इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; ‘ऑपरेशन जलनिकासी’ को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग

खबर शेयर करें -

 

महापौर दीपक बाली के निर्देशन में जलभराव वाले प्वाइंट्स पर शुरू हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई, महाराणा प्रताप चौक सहित कई स्थानों पर नालों की कराई गई सफाई

 

राजू अनेजा,काशीपुर। मानसून की दस्तक के साथ ही शहर में जलभराव की आशंकाओं से निपटने के लिए नगर निगम पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। महापौर दीपक बाली के निर्देशन में निगम ने ‘ऑपरेशन जलनिकासी’ शुरू कर दिया है। सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद महाराणा प्रताप चौक पर जलभराव की स्थिति बनते ही नगर निगम की नाला गैंग जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गई और मुख्य नाले की तली तक सफाई कर पानी की निकासी शुरू कराई।

यह भी पढ़ें 👉  अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरओबी निर्माण के दौरान कई स्थानों पर नालों को ढक दिया गया था, जिससे समय पर सफाई नहीं हो पाई और पहली ही बारिश में पानी सड़क पर भर गया। सूचना मिलते ही निगम की टीम ने जेसीबी से नाले में जमा गाद, मलबा और कचरा हटाकर जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु किया।

नगर निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर गणेश ध्यानी ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक के अलावा मानपुर रोड स्थित पॉलीटेक्निक के पास गेबिया नाले से जुड़े अन्य नालों की भी विशेष सफाई कराई जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन रोड स्थित मालगोदाम क्षेत्र के नालों से भी गाद और कचरा हटाने का अभियान चलाया गया है, ताकि आगामी बारिश में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका

महापौर दीपक बाली ने कहा कि मानसून के दौरान शहर में जलभराव किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और जहां से भी जलभराव की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल निगम की टीम पहुंचकर कार्रवाई करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नालों की सफाई अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि शहरवासियों को बरसात के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, देहरादून और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट'

नगर निगम का कहना है कि ‘ऑपरेशन जलनिकासी’ पूरे मानसून के दौरान लगातार जारी रहेगा और जलभराव वाले सभी चिन्हित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इससे बारिश के दौरान शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Ad