हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, 47 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत, चालक फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर गन्ना सेंटर के पास हुए इस हादसे में कैंटर का पहिया ऊपर से गुजर जाने के कारण बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कैंटर सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 47 वर्षीय शमशेर सिंह (निवासी गंगापुर कबड़वाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शमशेर सिंह हल्द्वानी से मोटाहल्दू स्थित अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान गन्ना सेंटर के समीप रुद्रपुर की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शमशेर सिंह छिटककर सड़क पर गिर पड़े और कैंटर का भारी-भरकम टायर उनके ऊपर से निकल गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस खौफनाक मंजर को देख घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही टीपी नगर पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को हटाने के साथ ही यातायात को सुचारु कराया।

यह भी पढ़ें 👉  मुंह से शराब की गंध से नहीं बनेगा 'नशे में ड्राइविंग' का केस, हाईकोर्ट ने तय की कानूनी कसौटी"

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक शमशेर सिंह के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार कैंटर चालक की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है। इसके लिए घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आर्म्स एक्ट का केस अदालत में ढह गया, गवाह तक पेश नहीं कर सकी पुलिस... आरोपी बरी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर चलाई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, आरोपी प्रधान पति फरार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें