टांडा जंगल में भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराकर स्कॉर्पियो से भिड़ी स्विफ्ट कार, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

पंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत टांडा जंगल में रेलवे क्रॉसिंग से पहले देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। हल्द्वानी से आ रही एक स्विफ्ट कार सड़क पर अचानक आई भैंस से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। इस भीषण टक्कर में स्विफ्ट कार सवार उत्तर प्रदेश निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग स्विफ्ट कार से जा रहे थे, जैसे ही उनकी कार टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंची, अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे भैंस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और इसके बाद अनियंत्रित हुई कार सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बेहद जोरदार तरीके से टकरा गई। भिड़ंत में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोग लहूलुहान हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे की सूचना मिलते ही पंतनगर थाना पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान रात करीब 2 बजे एक घायल ने दम तोड़ दिया। पंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह अचानक वन्य/पालतू पशु का सामने आना है, हालांकि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें