दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: जहर खाने से गई जान, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

खबर शेयर करें -

दिनेशपुर। दिनेशपुर की श्रीराम कॉलोनी निवासी 27-Year-Old कंचन सामंत (पत्नी ललित मोहन सामंत) की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है, जब ललित मोहन के अनुसार उसकी पत्नी खाना देने अंदर गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई; अंदर जाने पर वह उल्टी करती मिली। इसके बाद स्वजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दिनेशपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से मूड़ी देवथल (पिथौरागढ़) की रहने वाली कंचन की शादी वर्ष 2016 में ललित मोहन से हुई थी, जिसकी पहली पत्नी की मृत्यु वर्ष 2015 में हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका की मां विमा देवी, पिता राम सिंह व मामा हिम्मत सिंह समेत मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके वालों का कहना है कि कंचन का उत्पीड़न और मारपीट की जाती थी तथा उसके मुंह से खून निकल रहा था, जिससे आशंका है कि उसे विषाक्त पदार्थ देकर मारा गया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिनेशपुर पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत जहर खाने से होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें