लालकुआं: कोतवाली के सामने ‘टेंपो चालकों का गुंडाराज’! कानून की नाक के नीचे सड़क बनी अराजकता का अड्डा

खबर शेयर करें -

राहगीर बेहाल, महिलाएं असुरक्षित… हर पल मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा

राजू अनेजा, लालकुआं।नगर का सबसे व्यस्तम कहे जाने वाला मुख्य कोतवाली चौराहा इन दिनों यातायात व्यवस्था नहीं, बल्कि टेंपो और टुकटुक चालकों की मनमानी से संचालित होता नजर आ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सड़क पर एक के बाद एक खड़े टेंपो और टुकटुक के कारण पैदल चलना तक चुनौती बन गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सब कुछ कोतवाली के ठीक सामने हो रहा है, लेकिन व्यवस्था संभालने वाला तंत्र मूकदर्शक बना हुआ है।

कोतवाली के सामने सड़क बनी अवैध स्टैंड

चौराहे पर दिनभर टेंपो और टुकटुक चालकों का कब्जा रहता है। सड़क को ही स्टैंड बनाकर सवारियां भरी जाती हैं। नतीजा यह है कि हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है और दूसरे वाहन रेंगते हुए निकलने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन हालात जस के तस हैं।

हर पल मौत से मुकाबला करते राहगीर

वाहनों की लंबी कतारों के बीच पैदल चलने वाले लोगों को सड़क के बीच से निकलना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। कई बार बड़े ट्रक और बसों की चपेट में आने से लोग बाल-बाल बचे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो कोई बड़ा हादसा होना तय माना जा रहा है।

सवारी की होड़, सड़क पर रोज बवाल

सवारी बैठाने की होड़ में टेंपो चालकों के बीच आए दिन कहासुनी, गाली-गलौज और मारपीट की नौबत बन जाती है। इससे चौराहे का माहौल तनावपूर्ण बना रहता है। दुकानदारों का कहना है कि इस अव्यवस्था का सीधा असर व्यापार पर भी पड़ रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौराहे से गुजरने वाली युवतियों और महिलाओं पर कई बार अभद्र टिप्पणियां और छींटाकशी की घटनाएं होती हैं। ऐसे माहौल के कारण महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

आखिर कार्रवाई से परहेज क्यों?

लोगों का कहना है कि जब कोतवाली के सामने ही यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है तो शहर के अन्य हिस्सों में कानून का पालन किस तरह हो रहा होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। नागरिकों ने नियमित अभियान चलाकर अवैध स्टैंड हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

जनता की चेतावनी—अब भी नहीं जागे जिम्मेदार तो होगा बड़ा हादसा

स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और राहगीरों का कहना है कि यदि पुलिस और प्रशासन ने जल्द ही टेंपो एवं टुकटुक चालकों के खिलाफ सख्त अभियान नहीं चलाया, तो किसी दिन यह चौराहा किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि हादसे के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि समय रहते अव्यवस्था पर लगाम लगाई जाए।

बड़ा सवाल

क्या कोतवाली के सामने फैली इस अराजकता पर लगाम लगेगी, या फिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
:::

 

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका भंडारी को 'तीलू रौतेली पुरस्कार': उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

 

 

मुख्य चौराहे पर टेंपो चालकों एवं टुक टुक चालकों की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी दोषी पाए कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  8 अगस्त को हल्द्वानी से बजेगा परिवर्तन का बिगुल, कांग्रेस की हुंकार से बदलेगा उत्तराखंड का सियासी मिजाज : संदीप सहगल

विमल प्रसाद ,सी ओ  लालकआं

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गंगारामपुर में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें