दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्दूचौड़ ओर लालकुआं में गर्जे कांग्रेसी: नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में फूंका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में आक्रोश की ज्वाला उत्तराखंड तक पहुंच गई है। इसी क्रम में हल्दूचौड़ ओर लालकुआं मुख्य बाजार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार हादसे पर उमड़ा शोक: मां और दो बेटों की मौत पर कांग्रेस, भाजपा व यूकेडी नेताओं ने जताया गहरा दुख, आर्थिक मदद व जांच की उठाई मांग

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए हेमवती नंदन दुर्गापाल ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा से जुड़े बुनियादी सवालों का जवाब देने के बजाय सरकार उन पर बर्बरता से लाठियां बरसा रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की आवाज दबाना और संसद में विपक्ष के नेता के साथ ऐसा रवैया अपनाना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में कतई स्वीकार्य नहीं है।

‘दोषी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई, लड़ाई रहेगी जारी’

 दुर्गापाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक छात्र और युवा के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि:

  • निष्पक्ष जांच: जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की तत्काल उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।

  • दोषी कर्मियों पर कार्रवाई: प्रदर्शनकारी छात्रों पर बर्बरता करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

  • लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा: नागरिकों और युवाओं के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद:

इस उग्र प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरेन्द्र बोरा, प्रमोद कॉलोनी, कुंदन मेहता, रवि शंकर तिवारी, भुवन पांडे, गिरधर बम, हेमंत पांडे, मोहन कुड़ाई, राजपाल, मुन्ना बिष्ट, योगेश उपाध्याय, नरेश चौधरी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय युवा, छात्र संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बदहाली की कगार पर प्राथमिक विद्यालय खुरियाखत्ता : टपकती छत और एक शिक्षक के सहारे नौ छात्र, अभिभावकों का टूटा भरोसा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दिल दहला देने वाला हादसा: गौलापार में पानी की टंकी में काम कर रहे मां और दो बेटों की जहरीली गैस से मौत