लालकुआँ से कमलेश चंदोला की चुनावी हुंकार, भाजपा की हैट्रिक जीत का किया दावा

खबर शेयर करें -

 

भाजपा टिकट पर जताई मजबूत दावेदारी, बोले- संगठन, जनसेवा और विकास के दम पर दिलाएंगे जीत

राजू अनेजा,लालकुआँ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लालकुआँ की सियासत में हलचल तेज होने लगी है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य और लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े कमलेश चंदोला ने भारतीय जनता पार्टी से लालकुआँ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें मौका देता है तो वह लालकुआँ सीट पर भाजपा की लगातार तीसरी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।
कमलेश चंदोला ने कहा कि वह वर्षों से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे हैं। किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम लोगों के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई है। उनका कहना है कि राजनीति उनके लिए पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है।

संगठन में लंबा अनुभव, जनता के बीच मजबूत पकड़

कमलेश चंदोला वर्ष 1989 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। विश्व हिंदू परिषद में प्रखंड अध्यक्ष और संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के बाद वर्ष 1998 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा सदस्यता अभियान में 1364 नए सदस्य बनाकर उन्होंने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
वर्ष 2022 में वह जिला पंचायत क्षेत्र संख्या-22 जग्गी बंगर से निर्वाचित हुए। इसके बाद भी उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसेवा का सिलसिला लगातार जारी रखा।

जनआंदोलनों से बनाई अलग पहचान

छात्र जीवन से ही कमलेश चंदोला विभिन्न आंदोलनों से जुड़े रहे हैं। छात्र हितों से लेकर किसानों, व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई आंदोलन किए। लालकुआँ तहसील में जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तीन दिवसीय आमरण अनशन भी किया। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर वह लगातार संघर्ष करते रहे हैं।

25 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय

कमलेश चंदोला पिछले करीब 25 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने, मंदिरों के जीर्णोद्धार, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा कोरोना काल में राहत सामग्री वितरण जैसे कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। हर वर्ष सर्दियों में गरीब और असहाय लोगों को कंबल व रजाइयां वितरित करना भी उनकी सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा रहा है।

भाजपा टिकट को लेकर तेज हुई चर्चा

कमलेश चंदोला की दावेदारी सामने आने के बाद लालकुआँ विधानसभा सीट पर भाजपा के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक हलकों में इसे चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को ही करना है।
कमलेश चंदोला ने कहा कि यदि पार्टी उन पर विश्वास जताती है तो वह संगठन की विचारधारा और जनता के विश्वास के दम पर लालकुआँ में भाजपा की जीत की हैट्रिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नैनी झील से लगातार दूसरे दिन शव मिलने से सनसनी; रात को घर से निकले अधेड़ का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दिल्ली से बाइक पर घर लौट रहे काठगोदाम के युवक की दर्दनाक मौत; टांडा जंगल के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिवार का बड़ा बेटा था कुंदन