
सूत्रों का दावा- संभावित दावेदारों में शामिल हुआ नाम, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के हाथ मे
राजू अनेजा,लालकुआं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक जुटाया जा रहा है। लालकुआँ विधानसभा सीट पर भी एंटी इनकंबेंसी के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए कराए गए कथित संगठनात्मक सर्वे में जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला का नाम भी संभावित दावेदारों की सूची में शामिल होने की चर्चा है।
सूत्रों के अनुसार, संगठन से लंबे समय से जुड़े होने, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका और युवाओं के बीच बढ़ती स्वीकार्यता के कारण कमलेश चंदोला का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। हाल ही में उन्होंने भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी सार्वजनिक की है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पार्टी स्थानीय फीडबैक और संगठनात्मक रिपोर्ट को प्राथमिकता देती है तो लालकुआँ सीट पर नए चेहरे को भी मौका मिल सकता है। हालांकि टिकट को लेकर अंतिम फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश चुनाव समिति ही करेगी।
(नोट: पार्टी की ओर से सर्वे या संभावित प्रत्याशियों की सूची को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

