हरिद्वार: पिरान कलियर में पेड़ से लटका मिला कांवड़िए का शव

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में एक पेड़ पर एक कांवड़िए का शव लटका हुआ मिला है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिरान कलियर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीएस चौहान ने बताया कि रविवार देर रात इमलीखेड़ा गाँव में एक आम के बाग में पेड़ पर एक कांवड़िए का शव लटका होने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: निर्जला एकादशी पर गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़; अधिकमास के कारण एक महीने की देरी से आया स्नान पर्व

उन्होंने बताया कि गमछे से लटके शव को पुलिस ने पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक की शिनाख्त बठिंडा निवासी रवि कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹70 लाख के खर्च के बाद भी ₹25 लाख नगद दहेज की मांग; विवाहिता और मासूम बेटी को पीटा, पति समेत 5 पर मुकदमा

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दिनेशपुर में ऑटो डिवाइडर से टकराने से रामपुर के मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में बचे पत्नी और तीन मासूम बच्चे

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें