लालकुआं : दो नाबालिगों को प्रलोभन देकर जंगल ले जाने का प्रयास, दूसरे धर्म के युवक पर आरोप, हिंदूवादी संगठन आक्रोशित

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों को प्रलोभन देकर जबरन जंगल की ओर ले जाने का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। किशोरियों ने दूसरे धर्म के एक युवक पर पैसे का लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग और हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं के भारी विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर में रहने वाली दो नाबालिग किशोरियों ने वार्ड नंबर 1 निवासी दूसरे धर्म के एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने पहले उन्हें धन का प्रलोभन दिया और जंगल की ओर चलने को कहा। जब किशोरियों ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी उनके साथ जबरदस्ती करते हुए उन्हें जंगल की तरफ ले जाने लगा। किसी तरह किशोरियों ने आरोपी के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैलते ही स्थानीय युवकों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी इस हरकत का विरोध करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज

इसी बीच सूचना मिलते ही हिंदूवादी नेता सुभाष नागर के नेतृत्व में संगठन के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। देर शाम तक कोतवाली में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक से सख्ती से पूछताछ की जा रही है, वहीं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पीड़ित किशोरियों से भी बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad