लालकुआं: पति से विवाद के बाद स्टेशन पहुंची महिला से दोस्त ने किया दुष्कर्म, टांडा के जंगल में वारदात को दिया अंजाम

खबर शेयर करें -

लालकुआं। पति से विवाद के बाद मायके जाने के लिए लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची महिला के साथ उसके पति के दोस्त द्वारा धोखे से टांडा के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
सुलह कराने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया, मासूम के सामने की दरिंदगी
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, हल्द्वानी (जवाहर नगर) निवासी पीड़िता का बीते दिन पति से किसी बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में महिला अपनी 7 माह की मासूम बच्ची को लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंच गई। पति से फोन पर बात होने के बाद उसके पति के दोस्त धर्मेंद्र (निवासी राजपुरा) को इसकी जानकारी मिली। आरोपी धर्मेंद्र सुलह कराने और घर छोड़ने का झांसा देकर महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर हल्द्वानी की ओर ले गया। आरोप है कि आईओसी डिपो के पास से वह महिला को टांडा के जंगल में ले गया और बच्ची को एक तरफ रखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे रात में ही हल्द्वानी गौला पुल के पास छोड़कर फरार हो गया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
घटना के बाद पीड़िता परिजनों के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पीड़िता द्वारा बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होते ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अचेत मिले नेपाली दंपती, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका; एसटीएच हल्द्वानी रेफर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सीएचसी हल्दूचौड़ में तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू: पहले दिन 267 मरीजों ने लिया लाभ, सुविधाओं के विस्तार को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन