गढ़ीनेगी में खिलेगा कमल, सचिन बाठला बनेंगे पहले चेयरमैन : दीपक बाली

खबर शेयर करें -

 

विकास के मुद्दे पर मिलेगा जनता का समर्थन, भाजपा की जीत तय : महापौर

 

राजू अनेजा, काशीपुर। गढ़ीनेगी नगर पंचायत के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार थम चुका है। चुनावी शोर थमने के साथ ही अब प्रत्याशियों की किस्मत मतदाताओं के हाथों में है। राजनीतिक गलियारों में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला और निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुपीजा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

इस बीच काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने गढ़ीनेगी में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता विकास के नाम पर मतदान करेगी और भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला भारी मतों से विजयी होकर गढ़ीनेगी नगर पंचायत के पहले चेयरमैन बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत पर एक्शन में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट: बिना बताए मौके पर पहुंचे, अधिकारी मिले नदारद; गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश

महापौर दीपक बाली ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं का लाभ पार्टी को चुनाव में मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता ने मन बना लिया है और गढ़ीनेगी में कमल खिलना तय है।

“विकास की नई इबारत लिखेगा गढ़ीनेगी”

दीपक बाली ने कहा कि गढ़ीनेगी नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएं खुली हैं। यदि सचिन बाठला चेयरमैन बनते हैं तो क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और मूलभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  घने जंगलों के बीच गूंजी श्रीमद्भागवत कथा: श्री राजपाल देवता मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने लिया व्यास पीठ से आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के सहयोग से गढ़ीनेगी को विकास के नए आयाम मिलेंगे और आने वाले वर्षों में यह नगर पंचायत प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

 

जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ : बाली

महापौर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार लोगों का समर्थन और स्नेह भाजपा प्रत्याशी को मिला है, उससे स्पष्ट है कि जनता विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में है। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदान के बाद परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे और सचिन बाठला गढ़ीनेगी के पहले निर्वाचित चेयरमैन बनकर क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-हल्द्वानी हाईवे पर रफ्तार का कहर: परीक्षा देकर घर लौट रही बीएससी की छात्रा को ऑटो ने मारी टक्कर; सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

अब चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी की निगाहें मतदान और परिणाम पर टिकी हुई हैं। गढ़ीनेगी की जनता किसे अपना पहला चेयरमैन चुनती है, इसका फैसला मतपेटियों में कैद होगा।