मां नंदा देवी बड़ी जात की तैयारियां तेज: समिति के पदाधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, माणा-बामणी और मंदिर समिति को दिया न्योता

खबर शेयर करें -

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी 5 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाली ऐतिहासिक एवं धार्मिक ‘मां नंदा देवी बड़ी जात’ की सफलता के लिए यात्रा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और यात्रा के निर्विघ्न व सफल आयोजन के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  'भारत छोड़ो आंदोलन' की ऐतिहासिक तिथि पर उत्तराखंड आ रहे खड़गे: हल्द्वानी की जनसभा को लेकर लालकुआं कांग्रेस में उत्साह, मोहन कुड़ाई ने की पहुंचने की अपील

समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) हरेंद्र सिंह रावत और उपाध्यक्ष सुखबीर रौतेला ने बदरीनाथ मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधिकारियों तथा सीमांत गांव बामणी और माणा के प्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी को बड़ी जात में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण दिया और यात्रा को भव्य व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सहयोग का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध संघ की बोर्ड समीक्षा बैठक में विकास कार्यों का खाका तैयार: अध्यक्ष मुकेश बोरा को जन्मदिवस की मिलीं शुभकामनाएं, शिक्षा मंत्री और बोर्ड सदस्यों ने दी बधाई

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि नंदा देवी बड़ी जात उत्तराखंड की अगाध आस्था, समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं का सबसे बड़ा धार्मिक प्रतीक है, जो मां नंदा को उनके मायके से हिमालय स्थित ससुराल तक विदा करने की अनुपम परंपरा को दर्शाता है। इस यात्रा में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। 5 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस पावन आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निमंत्रण भेजने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव क्रशर हादसे में डंपर हेल्पर की मौत का मामला: परिजनों और क्रशर संचालक के बीच हुआ समझौता, परिवार को मिली 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
Ad