मलारी घाटी अपडेट: 384 लोगों को सुरक्षित निकाला, 8 शव बरामद

खबर शेयर करें -

चमोली: चमोली जिले में चीन सीमा पर मलारी घाटी में हिमखंड टूटने के बाद चले रेक्स्यु अभियान में 384 लोगो को सुरक्षित निकाल लिया है जबकि आठ शव भी बरामद किए है। रेक्स्यु अभियान जारी है।
बता दे कि शुक्रवार को जोशीमठ से करीब 90 किलोमीटर दूर सुमना नामक स्थान पर हिमखंड टूट गया था। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहां संचार नेटवर्क नही होने के कारण स्थिति स्पष्ट नही हो पा रही थी। सूचना के बाद मुख्यमंत्री ने खुद अधिकरियों को रेक्स्यु अभियान के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बीआरओ की टीम रात को ही वहां के लिए रवाना हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़े 👉 खाताधारकों के 56 लाख रुपये डकार गया डाकसेवक, गिरफ्तार
इधर बता दे कि घटना स्थल के पास एक सेना का शिविर व दो श्रमिक शिविर स्थित थे। हिमखंड टूटने के बाद भारतीय सेना द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। 384 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि आठ शव बरामद कर लिए गए है। दोनों शिविरों में अन्य मजदूरों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। जबकि जोशीमठ से बीआरओ की टीमें बीती शाम से भपकुंड से लेकर सुमना तक की स्लाइड्स को साफ करने में लगी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कृष्ण भक्ति में डूबा श्री दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण की मनमोह झांकी ने बांधा ऐसा समां कि रातभर भजनों पर झूमे श्रद्धालु