वियतनाम में हल्द्वानी की ममता उपाध्याय ने लहराया परचम: एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, दिग्गजों ने दी बधाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड की एक और होनहार बेटी ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर देवभूमि का नाम रोशन किया है। वियतनाम के अल्माटी शहर में आयोजित ’10वीं सीनियर एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप’ में हल्द्वानी के दमुवाढूंगा की रहने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी ममता उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। ममता की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता से पूरे क्षेत्र और खेल जगत में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  11वीं के छात्र ने फंदे से लटककर की खुदकुशी: आत्मघाती कदम उठाने से पहले बनाया वीडियो, कहा— 'मम्मी-पापा, ददा सॉरी... मैं सोचते-सोचते जा रहा हूं'

जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ममता उपाध्याय ने सीनियर महिला वर्ग के 63 किलोग्राम भार वर्ग की ‘जु-जित्सु कॉन्टैक्ट स्पर्धा’ में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में एशिया के 24 देशों के चुनिंदा और शीर्ष मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनके बीच ममता ने कड़े मुकाबले में अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 5 दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश, केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन बहाल

ममता की इस शानदार अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्य, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, उपाध्यक्ष मोहन पाठक, उप निदेशक (खेल) रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत और निदेशक सतीश जोशी समेत कई गणमान्य लोगों व खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। दिग्गजों का कहना है कि ममता की यह सफलता प्रदेश के अन्य उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अमरोहा में उत्तराखंड के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: किराए के मकान की छत पर मिला शव, पैर फिसलने से गिरने की आशंका
Ad