
राजू अनेजा,रुद्रपुर। नशे के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर शाम बड़ा और सुनियोजित हमला कर दिया गया। सुभाष नगर कॉलोनी में स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस के हाथ से आरोपी को उसके साथी छुड़ाकर फरार हो गए। छतों से किए गए पथराव में एक सिपाही घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सूचना तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस को सुभाष नगर कॉलोनी के एक मकान में स्मैक तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रविवार शाम पुलिस टीम दबिश देने पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपी को पकड़ भी लिया था। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ ही पलों बाद हालात अचानक बेकाबू हो गए।
छतों से बरसे पत्थर, गलियों में फंसी पुलिस
पुलिस के पहुंचते ही आसपास की छतों से अचानक पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दर्जनों लोग पहले से ही छतों पर छिपे हुए थे और उनके पास पत्थरों का जखीरा मौजूद था। पथराव इतना जबरदस्त था कि पुलिस टीम को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।
सुभाष नगर की संकरी गलियों ने हालात और बिगाड़ दिए। चारों ओर से घिरी पुलिस टीम कुछ देर के लिए गलियों में फंस गई। इसी अफरा-तफरी के बीच हमलावरों ने पुलिस के कब्जे में लिए गए स्मैक तस्कर को छुड़ा लिया और फरार हो गए।
हमले में सिपाही घायल
पथराव के दौरान सिपाही भुवन घायल हो गया। सिर और शरीर में चोट लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
एसपी (क्राइम) निहारिका तोमर ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
दबिश से पहले ही तस्करों को मिल गई थी खबर
घटना से यह साफ हो गया है कि पुलिस की कार्रवाई की सूचना पहले ही तस्करों तक पहुंच चुकी थी। इसी कारण पूरी घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। दबिश से पहले छतों पर पत्थर जमा किए गए और पुलिस के पहुंचते ही एक साथ हमला कर दिया गया।
अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि पुलिस की गोपनीय सूचना आखिर किसने लीक की? क्या तंत्र के भीतर से ही तस्करों को भनक लगी, या फिर इलाके में पुलिस मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी—इसकी जांच की जा रही है।
इलाके में तनाव, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
घटना के बाद सुभाष नगर कॉलोनी में भारी भीड़ जुट गई। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। कई हमलावर छतों के रास्ते फरार हो गए, जबकि गलियों में मौजूद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।
स्थिति को नियंत्रित करने और आरोपियों की वापसी की आशंका को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस पर हमला, कानून को खुली चुनौती
दिनदहाड़े पुलिस टीम पर हमला कर तस्कर को छुड़ा ले जाना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल है, बल्कि यह दिखाता है कि नशा तस्कर कितने बेखौफ हो चुके हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस चुनौती का जवाब कितनी सख्ती से देती है और कब तक फरार तस्कर सलाखों के पीछे पहुंचते हैं।
ताजा खबर
- तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना
- नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति
- किच्छा घटना के विरोध में लालकुआं में गर्माया माहौल: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार और पूर्व विधायक का पुतला
- सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
- किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी
- पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़
- उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फेरबदल: विवादों के बीच दुष्यंत गौतम की छुट्टी, राम माधव बने नए प्रदेश प्रभारी
- मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू
- किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात फिर हंगामा: मतपेटियों को बदलने की आशंका जता कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

