रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/लालकुआं। हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ जनसभा में उमड़े भारी जनसैलाब ने उत्तराखंड के सियासी माहौल को गरमा दिया है। रैली में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और आम जनता के उत्साह को देखकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई भावुक नजर आए। उन्होंने लालकुआं की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी भारी संख्या में पहुंचकर क्षेत्रवासियों ने साबित कर दिया है कि वे अब झूठे वादों और उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह जनसमर्थन 2027 के विधानसभा चुनावों में बड़े राजनैतिक बदलाव का स्पष्ट संकेत है।
हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ रैली में उमड़े भारी जनसैलाब से गदगद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई ने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अब तक का सबसे बड़ा सियासी हमला बोला है। उन्होंने मंच से धर्म और भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रभु श्री राम घट-घट और ब्रह्मांड के कण-कण में वास करते हैं, वे किसी एक राजनीतिक दल की बपौती नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता ने 2027 में राम के नाम पर राजनीति का व्यापार करने वालों को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले लिया है।
मर्यादा और न्याय के प्रतीक हैं प्रभु राम, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त
मोहन कुड़ाई ने कहा कि प्रभु राम मर्यादा और न्याय के प्रतीक हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग उनका नाम लेकर जनता को महंगाई, बेरोजगारी और बदहाली में झोंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालकुआं और पूरे उत्तराखंड की जनता अब इनका असली चेहरा पहचान चुकी है और किसी झांसे में नहीं आने वाली। रैली के दौरान उन्होंने नारा दिया— “राम का नाम, जनता का साथ— 2027 में बदलाव की शुरुआत!” और कहा कि इस बदलाव की आंधी में धर्म के नाम पर छलावा करने वालों का सूपड़ा साफ होना तय है।
“दुर्गापाल” नाम उत्तराखंड में विकास का ब्रांड, भाजपा अभी से विपक्ष में बैठने की तैयारी करे
सत्ताधारी दल पर तंज कसते हुए मोहन कुड़ाई ने कहा कि रामलीला मैदान में उमड़ी जनता के अभूतपूर्व जोश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे भाजपा ने अभी से विपक्ष में बैठने की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ‘दुर्गापाल’ नाम आज पूरे उत्तराखंड में विकास का एक बड़ा ब्रांड बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि हेमवती नंदन दुर्गापाल उसी निष्ठा और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य