नैनीताल : शादी का झांसा, नशीला पदार्थ और ब्लैकमेलिंग: दिल्ली की युवती ने प्रतिष्ठित परिवार के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों पर FIR दर्ज

खबर शेयर करें -

नैनीताल। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आई दिल्ली निवासी एक युवती ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शुभम वाजपेयी नामक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और जुलाई 2025 में कैंची धाम व नैनीताल घुमाने के बहाने लाकर होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में उदयपुर यात्रा के दौरान अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  14 अगस्त को हरिद्वार में होगा राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम, अनुशासन समिति भी गठित

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी शुरुआत में शादी का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में 50 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। चूंकि घटना का पहला स्थल नैनीताल था, इसलिए मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की है। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत के अनुसार, युवती की तहरीर पर मुख्य आरोपी शुभम वाजपेयी, उसके माता-पिता, बहन, जीजा और दोस्त सहित कुल छह लोगों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर शोक सभा आयोजित: संस्था परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अर्पित की संवेदनाएं
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश में भारी उछाल: रिकॉर्ड 361 दाखिले के साथ आंकड़ा 2163 पहुंचा, छात्राओं की संख्या सर्वाधिक

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें