
अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का हुआ सम्मान, समाज की एकजुटता पर दिया जोर
काशीपुर। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा की काशीपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शहर की सामाजिक एकता और संगठन की मजबूत तस्वीर देखने को मिली। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर दीपक बाली ने नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की एकता, संगठन और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन नई ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा देते हैं।
इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्मानित जनों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महापौर दीपक बाली ने अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दीं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोहिला समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष संजय रुहेला, संरक्षक प्रो. राम बिहारी सिंह, राष्ट्रीय संस्थापक सेवाराम रुहेला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह रुहेला, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप रुहेला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश रुहेला, जिला अध्यक्ष (सहारनपुर) डॉ. अवनीश रुहेला, संदीप रुहेला, जितेंद्र रुहेला, जिला अध्यक्ष विजय रुहेला, वीरेंद्र रुहेला, ऑडिटर राधेश्याम रुहेला, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम रुहेला सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

