नौकरी करने जा रहा पति ट्रेन छूट जाने से पहुंचा घर, प्रेमी संग पत्नी देखी…मार डाला बुजुर्ग

खबर शेयर करें -

निचलाैल। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार की रात में प्रेम प्रसंग में एक घर में घुसे बुजुर्ग की महिला के पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं पिटाई से गंभीर प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और निचलौल पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चच्चा ग्राम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा'... दबंग मुस्लिम युवक पर युवती ने छेड़छाड़, विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का लगाया आरोप

महिला से थे संबंध

बताया जा रहा है कि गांव के बिठ्ठल साहनी का गांव की ही महिला से संबंध था। रविवार की रात वह महिला से मिलने के लिए उसके घर गया था। उधर महिला का पति शनिवार को बाहर कमाने के लिए निकला था, लेकिन किन्हीं कारणों से ट्रेन छूट जाने पर वह रविवार की रात घर लौट आया। घर लौटने पर पत्नी के साथ किसी दूसरे व्यक्ति को देख वह आग बबूला हो उठा। जिसके बाद हुए विवाद के दौरान महिला के पति ने लोहे की रॉड से पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका

घायल प्रेमी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि महिला को गंभीर रूप से घायल देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  युवती का नहाते हुए वीडियो बनाते टेलर रंगेहाथ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की स्थिति अभी ठीक है।

Ad