उक्रांद के 48th स्थापना दिवस पर गूंजा ‘जल, जंगल, जमीन की रक्षा’ का संकल्प, केंद्रीय संगठन मंत्री ने दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी/लालकुआं:
उत्तराखंड क्रांति दल (उकंद) का 48वां स्थापना दिवस आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर दल के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट पहाड़ी ने सभी उत्तराखंड वासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:00 बजे डीडी पंत पार्क डिग्री कॉलेज के समीप एक सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद, दोपहर 02:00 बजे लालकुआं विधानसभा के मोटा हल्दु कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।
इस दौरान ‘जल, जंगल, जमीन की रक्षा – उत्तराखंड की समृद्धि’ के संकल्प को दोहराया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों ने ‘जय पहाड़ जय पहाड़ी’ और ‘जय उत्तराखंड’ के नारों के साथ राज्य के शहीदों को नमन किया और उत्तराखंड के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में किसानों के साथ करोड़ो की धोखाधड़ी: फर्जी दस्तावेजों से हड़पे ₹2 to 2.5 करोड़, फर्म संचालक सहित 5 लोगों पर FIR दर्ज
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 9-A-Side गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच: हल्द्वानी और बिंदुखत्ता (दानू FC) फाइनल में, लखनऊ और पीलीभीत को दी मात