नैनीताल जिले में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस का महाअभियान: एसएसपी के निर्देश पर लाउडस्पीकर और एम्पलीफायर की सघन जांच, उपकरण किए जा रहे सीज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने आम जनता को शोर-शराबे से राहत दिलाने और पर्यावरण नियमों का पालन कराने के लिए पूरे जिले में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें मुस्तैद हो गई हैं। इसके तहत धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, आवासीय बस्तियों, वाणिज्यिक व औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ साइलेंट जोन में लगे तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों, एम्पलीफायरों और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों की सघन चेकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अपना का साथ छूटा तो शराब के नशे में 30 मीटर ऊंचे आरओबी के गार्डर पर जा चढ़ा युवक, घंटेभर की मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा

इस अभियान के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों (डेसिबल लिमिट) का सरेआम उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपना रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लाउडस्पीकर और संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सीज किए जा रहे हैं। कार्रवाई के साथ-साथ नैनीताल पुलिस आम जनता, प्रबंधकों और आयोजनकर्ताओं को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, माननीय न्यायालयों के आदेशों और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक भी कर रही है, ताकि लोग स्वेच्छा से नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वियतनाम में हल्द्वानी की ममता उपाध्याय ने लहराया परचम: एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, दिग्गजों ने दी बधाई
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बनेगा कुमाऊं का पहला हाईटेक आरटीओ परिसर: ₹35.69 करोड़ का बजट मंजूर, सेंसरयुक्त ड्राइविंग ट्रैक से होगा टेस्ट

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें