बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग पर भड़का जनाक्रोश: 6 हजार से अधिक ग्रामीणों ने किया जेड सेक्टर में प्रदर्शन, दोपहर में निकलेगी महारैली

खबर शेयर करें -
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर रविवार सुबह क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ पड़ा। वनाधिकार संगठन के आह्वान पर रविवार प्रातः जेड सेक्टर बिंदुखत्ता स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में 6 हजार से अधिक ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में जबरदस्त गहमागहमी का माहौल बन गया। आयोजित जनसभा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और शासन-प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों में भारी असंतोष और आक्रोश देखा गया। दोपहर में यहां से लालकुआं बाजार होते हुए तहसील तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें जनसैलाब बढ़कर 10 हजार से अधिक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
11,703 दावेदारों का प्रस्ताव शासन में लंबित; 15 अगस्त से जारी था जन-जागरूकता अभियान
वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि बिंदुखत्ता के 32 गांवों के 11,703 दावेदारों की ओर से वनाधिकार कानून-2006 की धारा 3(1)(ज) के तहत सामुदायिक दावे प्रस्तुत किए गए थे, जिसे 19 जून 2024 को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति सर्वसम्मति से पारित कर चुकी है। हालांकि, बंदोबस्ती और राजस्व ग्राम की अंतिम अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शासन स्तर पर अटका दी गई है। ग्रामीणों की मांग है कि तत्काल राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी की जाए और गौला नदी के तट पर स्थायी तटबंध का निर्माण कराया जाए। विशाल प्रदर्शन और रैली की संभावना को देखते हुए पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है तथा लालकुआं व बिंदुखत्ता के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग संस्कृत विवि में छात्राओं से अश्लील हरकत: आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज, निलंबित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घाट-पिथौरागढ़ एनएच पर मुन्ना बैंड के पास भारी भूस्खलन: 20 घंटे से बंद 'लाइफलाइन', एडीएम ने लिया जायजा