नैनीताल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 4 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

नैनीताल (3 अगस्त 2025): भारत byमौसम विज्ञान विभाग द्वारा 4 अगस्त 2025 को नैनीताल जिले सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के चलते ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। इसे देखते हुए, जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में पंजाबी समाज की नई ताकत का आगाज़, संजय अरोरा बने नगर अध्यक्ष, राकेश कुमार रॉकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी दी है कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए, 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाबी महासभा के मंच से महापौर दीपक बाली का बड़ा ऐलान- काशीपुर में जल्द बनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क और लाला लाजपत राय के नाम पर होगा वेंडिंग जोन

 

संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर सूचित करने की अपील की गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  लालपुर फार्मा कंपनी में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: HR के अभद्र व्यवहार और वेतन-PF में धांधली का आरोप, ३०० श्रमिकों ने श्रम विभाग के बाहर किया प्रदर्शन
Ad