लालकुआं : पिलर पर बनने जा रहा है ओवरब्रिज, व्यापारियों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने बदला आरओबी का डिजायन

खबर शेयर करें -

लालकुआं में पिलर पर आरओबी बनाया जाएगा। पहले ये दूसरी डिजायन में बनना था। व्यापारियों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने आरओबी का डिजायन बदलकर भेजा है। जल्द ही इस आरओबी को केंद्र से अनुमति मिल सकती है।

पहले चरण में शनिबाजार का आरओबी स्वीकृत हो चुका है।

सेतु बंधन योजना के तहत केंद्र सरकार ऐसी सड़कों पर पुल बना रही है, जहां रेलवे लाइनों के पास हैवी ट्रैफिक पास करता है। इसी के तहत लोनिवि नैनीताल जिले में दो जगह आरओबी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार ने इन दोनों आरओबी को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसमें शनिबाजार के लिए बाकायदा बजट भी जारी कर दिया है। लालकुआं में कार रोड को जाने वाले रास्ते में आरओबी बनाने का प्लान भेजा था। केंद्र ने इस पर सैद्धांतिक सहमति दे दी थी लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने आरओबी का डिजायन बदल दिया है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि अब आरओबी पिलरों पर बनाया जाएगा। कहा कि जल्द ही इसके लिए बजट जारी हो सकता है। कहा कि आरओबी बनने के बाद बिंदुखत्ता जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर DM का बड़ा एक्शन; परीक्षा शुल्क अधिकतम ₹600 और TC सिर्फ ₹1 तय, उल्लंघन पर ₹5 लाख तक जुर्माना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नाना के घर आए 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत; खेलते समय गदेरे के तेज बहाव में बहा, दूसरे दिन मिला शव