पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: तलाक की बात से बौखलाए पति ने 315 बोर के तमंचे से गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -
देहरादून। क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में बीती 21 सितंबर को हुई 26 वर्षीय काजल की हत्या का देहरादून पुलिस ने महज़ तीन दिनों के भीतर अनावरण कर दिया है। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतका के फरार पति धीरज पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पति को भनक लग गई थी कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की कानूनी तैयारी कर रही है और बच्चों से मिलने नहीं दे रही थी। इसी बात से बौखलाकर और डिप्रेशन में आकर उसने सहारनपुर से अवैध तमंचा खरीदा और सोते समय पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
सहारनपुर से खरीदा था तमंचा, छत का दरवाजा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी धीरज घटना से एक रात पहले ही देहरादून पहुंच गया था और पास की एक निर्माणाधीन इमारत में छिपकर घर की रेकी कर रहा था। 21 सितंबर की सुबह मौका पाकर उसने टीन का दरवाजा तोड़ा और बिस्तर पर सो रही पत्नी काजल के सिर और पेट में दो गोलियां मार दीं। हत्या के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला-कत्ल 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई खून से सनी शर्ट बरामद कर ली है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने तीन निरीक्षकों के किए तत्काल तबादले
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक