स्मार्ट मीटर अब देगा सुरक्षा की गारंटी: UPCL की नई पहल, अर्थ लीकेज होने पर उपभोक्ताओं के मोबाइल पर तुरंत आएगा SMS अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को उपभोक्ताओं की सुरक्षा से जोड़ते हुए एक नई और आधुनिक तकनीक-आधारित सुविधा शुरू की है। अब स्मार्ट मीटर केवल बिजली की खपत मापने का साधन नहीं रहेगा, बल्कि घर के विद्युत तंत्र में अर्थ लीकेज होने पर उपभोक्ताओं को समय रहते सचेत भी करेगा। यूपीसीएल ने ऐसी स्थिति में उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तत्काल एसएमएस (SMS) अलर्ट भेजने की व्यवस्था लागू की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुसार, यदि किसी घर की वायरिंग या विद्युत उपकरणों में अर्थ लीकेज की समस्या होती है, तो स्मार्ट मीटर उसे तुरंत भांप लेगा। इसके बाद मीटर की स्क्रीन पर संकेत दिखने के साथ ही उपभोक्ता के मोबाइल पर अलर्ट मैसेज पहुंच जाएगा। इससे समय रहते मरम्मत कराकर बिजली के झटके (करंट) और शॉर्ट सर्किट से आग लगने जैसी बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। साथ ही, अनावश्यक बिजली की खपत पर भी रोक लगेगी जिससे बिजली बिल कम करने में मदद मिलेगी। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अलर्ट संदेश मिलते ही इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत किसी कुशल इलेक्ट्रीशियन से जांच कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें